मंडी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भ्यूली स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट भंडार कक्ष का निरीक्षण किया।
उन्होंने सुविधाओं की जांच कर संतुष्टि व्यक्त की। उपायुक्त ने ईवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ पुलिस कर्मियों की ओर से प्रदान की जा रही सुरक्षा व्यवस्था का भी ब्योरा लिया। सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की ओर से संजय शर्मा तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि करणवीर सिंह कौंडल, निर्वाचन तहसीलदार राजेश शर्मा भी मौजूद रहे। संवाद