फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: थोक दुकानों का निरीक्षण कर चीनी के भंडारण को जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेट लिस्ट नहीं लगाने पर 291 किलो फल-सब्जियां जब्त
विज्ञापन

नेरचौक में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने दुकानों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने बुधवार को नेरचौक क्षेत्र में फल-सब्जी की दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने सात दुकानों की जांच के दौरान चार दुकानों से 291 किलो फल-सब्जियां जब्त कीं, जिनकी कीमत करीब 21,140 रुपये है।
विज्ञापन

दो दुकानदारों के खिलाफ सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर ऑनलाइन एप के माध्यम से चालान किए गए। दोनों से 40 ग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद हुआ और कुल 1,000 रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा दो थोक दुकानों में चीनी के भंडारण की जांच की गई। दोनों जगह स्टॉक निर्धारित सीमा के भीतर पाया गया। कार्रवाई डीएफएससी बृजेंद्र पठानिया और निरीक्षक विकास शर्मा की टीम ने की। डीएफएससी ने दुकानदारों को नियमों का पालन करने और रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण की कार्रवाई आगामी दिनों में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें