इनर व्हील क्लब के सदस्य नशे के खिलाफ सुंदरनगर में रैली निकालते हुए।
सुंदरनगर (मंडी)। इनरव्हील क्लब ने वीरवार को नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। इस रैली में इनरव्हील क्लब के पदाधिकारियों के अलावा स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
क्लब की प्रधान सुमन सैनी ने बताया कि इस रैली को एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली एसडीएम कार्यालय से पुराना बाजार होती हुई बीबीएमबी कॉलोनी पहुंची। उन्होंने कहा कि इनरव्हील क्लब सुंदरनगर ने सामाजिक सरोकारों को महत्व देते हुए चिट्टे के खिलाफ आवाज बुलंद की।
आजकल समाज में नशे की वजह से घर परिवार बिखर रहे हैं। उन्हीं परिवारों को बचाने के साथ समाज में नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। संवाद