फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थौना हादसे की घायल महिला ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की थौना पंचायत में 21 मई को हुए जीप हादसे में घायल पांचवीं महिला ने 17 दिनों के बाद आईजीएमसी में दम तोड़ दिया है। वह कोमा में थी। महिला की पहचान सरला देवी पत्नी रोशन निवासी गैहरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मौत से थौना पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है। पंचायत के प्रधान रंगीला राम ने बताया कि महिला शिमला में उपचाराधीन थी। मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बता दें कि 21 मई को जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में पांच महिलाएं और दो व्यक्ति घायल हो गए थे।
इनमें से दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि दो महिलाओं की पीएचसी थौना में उपचार नहीं मिलने के चलते मंडी ले जाते समय मौत हो गई थी। इनमें से यह अंतिम महिला बची थी जिसने भी दम तोड़ दिया है। इस हादसे में अब सभी घायल महिलाओं की मौत हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें