मंडी। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में सामान्य ओपीडी बहाल करने की कवायद शुरू हो गई है। इस कोविड अस्पताल में अब नए संक्रमित भर्ती नहीं होंगे। भंगरोटू मेकशिफ्ट अस्पताल में ही कोरोना संक्रमितों का उपचार होगा। वर्तमान में नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 37 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
इन्हें छुट्टी मिलते ही यहां ओपीडी शुरू होगी। इसके लिए करीब तीन सप्ताह का समय लग सकता है। बता दें कि सरकार ने पिछले साल लॉकडाउन के बाद 23 मार्च 2020 को नेरचौक मेडिकल कॉलेज को डेडिकेटिड कोविड अस्पताल का दर्जा दिया था। 22 फरवरी 2021 को अस्पताल में दोबारा सामान्य ओपीडी शुरू हुई थी। दो महीनों से यहां रोजाना 1000 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंच रहे थे। सर्जरी शुरू होने से कई मरीजों को राहत मिली थी लेकिन 21 अप्रैल 2021 को ओपीडी पूरी तरह बंद करके इसे दोबारा कोविड अस्पताल का दर्जा दिया गया।
...
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में सामान्य ओपीडी बहाल करने के कोई निर्देश आला अधिकारियों से नहीं मिले हैं। लेकिन कोविड अस्पताल में अब नए संक्रमितों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। नए रोगियों को भंगरोटू मेकशिफ्ट अस्पताल में ही भर्ती किया जा रहा है।
-डॉ. पन्ना लाल, एमएस नेरचौक मेडिकल कॉलेज