फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: माकन खुर्द और तुलाह में दी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
माकन खुर्द और तुलाह में प्रदेश सरकार की योजनाओं जानकारी देते हुए कलाकार। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। ग्राम पंचायत ऊटपुर के गांव माकन खुर्द और ग्राम पंचायत तुलाह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से विशेष प्रचार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप मंडी के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वर्ण जयंती आश्रय योजना, छात्रवृत्ति योजना, अंतरजातीय विवाह पुरस्कार योजना, अनुवर्ती कार्यक्रम, कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं दक्षता योजना आदि की जानकारी दी। सुख-आश्रय योजना, एकल नारी विधवा गृह निर्माण योजना, राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, डॉ. वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना आदि के बारे में भी बताया। इस अवसर पर सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप मंडी के कलाकार, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें