केलांग। लाहौल घाटी में मौसम में आए बदलाव को देखते हुए उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि सैलानी घाटी में नदी-नालों के आसपास न जाएं।
उन्होंने कहा कि 17 दिसंबर की शाम को राजस्थान के सैलानी निखिल कुमार की ब्लैक आइस के कारण फिसलने से मौत हो गई है। उन्होंने पर्यटकों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है। कहा कि नदी-नालों के आसपास बर्फ जमने से फिसलन का खतरा रहता है। उपायुक्त ने पर्यटकों से आग्रह किया है कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एडवाइजरी को ध्यान में रखते हुए आवाजाही करें। संवाद