डाइट मंडी में आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम में उपस्थित टीजीटी शिक्षक- संवाद
मंडी। डाइट मंडी में नए बैचवाइज भर्ती हुए टीजीटी शिक्षकों के लिए 15 दिनों का इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मंडी, लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिलों के 72 शिक्षकों ने भाग लिया। कला विषय के इन शिक्षकों को सामाजिक साइंस, अंग्रेजी और हिंदी के लिए सोलन से आए विशेष स्रोत व्यक्तियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को पीएम पोषण, पीएमश्री स्कूल, नई शिक्षा नीति, छात्रवृत्ति और स्कूलों में आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में जागरूक किया गया। प्रशिक्षण प्रोजेक्टर, पेनड्राइव और लाइव वीडियो क्लिप के माध्यम से प्रदान किया गया। मंडी के 37, कुल्लू के 26 और लाहौल-स्पीति के 9 शिक्षकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बच्चों की भलाई के लिए बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। डाइट मंडी के धर्मवीर राणा ने बताया कि इस 15 दिवसीय कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को स्कूलों की सभी आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया गया, ताकि वे अपने-अपने स्कूलों में पदभार संभालते समय बेहतर तरीके से कार्य कर सकें।