फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पारिवारिक तनाव के बीच व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह पहले महिला मित्र के साथ गया था मुंबई
विज्ञापन

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन, हालत खतरे से बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। पारिवारिक तनाव के बीच बासा पंचायत के एक व्यक्ति की ओर से जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद उसे उपचार के लिए नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति करीब दो माह पहले अपनी एक महिला मित्र के साथ मुंबई गया था। इसके बाद परिवार में तनाव बढ़ गया। इस मामले को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी होने लगी। बताया जा रहा है कि नाराज पत्नी पिछले कुछ दिनों से अपनी बहन के घर रह रही थी। इसी बीच चौकीदार ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। घटना की सूचना मिलने पर उसे तत्काल उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन

उधर, गोहर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। जहरीला पदार्थ निगलने के पीछे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। एसपी विनोद कुमार के अनुसार पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें