फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: महादेव में दुर्गा वाहिनी की शौर्य रैली, 60 महिलाओं ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। दुर्गा अष्टमी पर महादेव में दुर्गा वाहिनी की शौर्य रैली में 60 महिलाओं ने भाग लेकर नारी शक्ति और एकजुटता का संदेश दिया। विश्व हिंदू परिषद के प्रकल्प दुर्गा वाहिनी की ओर से आयोजित रैली ऐतिहासिक शिव मंदिर से शुरू होकर देव बालाकामेश्वर मंदिर तक निकाली गई। इस दौरान महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनोटू ब्लॉक की बीडीसी चेयरमैन ने की। दुर्गा वाहिनी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने, सामाजिक जागरूकता और सेवा भावना का संदेश दिया। शिव मंदिर से देव बालाकामेश्वर मंदिर तक निकली यात्रा धार्मिक आस्था के साथ संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बनी। इस अवसर पर बीडीसी चेयरमैन ने विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय मंत्री लेखराज राणा, दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका रजनी ठाकुर और घांगल पंचायत की प्रधान कांता शर्मा का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें