फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अधूरा छोड़ा अंडरपास, रोज फंस रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महीने बाद भी नहीं हुआ चौड़ीकरण और समतलीकरण, एनएचएआई से लगाई गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। फोरलेन निर्माण के दौरान लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया अंडरपास अब उनके लिए ही परेशानी का कारण बन गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर सीएच-163/050 के पास बने अंडरपास को निर्माण कंपनी दो माह बाद भी न तो चौड़ा कर पाई है और न ही समतल। नतीजतन यहां रोजाना ट्रक, बस और अन्य भारी वाहन फंस रहे हैं। कई बार वाहनों के नीचे का हिस्सा सड़क से टकराने से नुकसान भी हो रहा है।
यह अंडरपास दूंधा और नारला कॉलेज रोड की ओर जाने वाले लोगों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कंपनी ने काम पूरा करने के बाद इस हिस्से को अधूरा छोड़ दिया। हाल ही में निरीक्षण पर पहुंची एनएचएआई की टीम और कंपनी के अधिकारियों के सामने भी यह समस्या उठाई गई लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

समस्या केवल अंडरपास तक सीमित नहीं है। यहां बारिश के पानी की निकासी का भी उचित प्रबंध नहीं किया गया है। पुल के पास बने लिंक रोड पर कथित अतिक्रमण के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही है। एक ओर सीढ़ीनुमा रास्ता बना दिया गया है, जिससे बरसात के दौरान लोगों के फिसलने और हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

फोरलेन बनने के बाद पुराना कुन्नू बाजार मुख्य सड़क से कट गया है। यात्रियों के लिए पुल के पास बस स्टॉप तो बना दिया गया लेकिन वहां आज तक वर्षाशालिका नहीं बनाई गई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिव कुमार, इंद्र ठाकुर, खजाना राम, सतीश शर्मा, राजू, प्रवीण कुमार और बीरी सिंह ने एनएचएआई से अंडरपास का जल्द चौड़ीकरण और समतलीकरण कराने, बस स्टॉप पर वर्षाशालिका बनाने और बंद लिंक रोड को बहाल करने की मांग की है। फोरलेन निर्माण कंपनी के जनरल मैनेजर एस नागर ने बताया कि अंडरपास को दुरुस्त करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। आवश्यक स्वीकृति मिलते ही सुधार कार्य शुरू होगा। साथ ही बस स्टॉप पर वर्षाशालिका और पुल के दोनों ओर लिंक रोड की सुविधा भी बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें