फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कोटाधार में प्राथमिक पाठशाला का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शिक्षा खंड सदर दो कटौला में नई प्राथमिक पाठशाला कोटाधार के नाम शुरू हो गई। पाठशाला का शुभारंभ प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक विजय कुमार गुप्ता ने किया। इस पाठशाला में 69 बच्चों ने नर्सरी, केजी से लेकर कक्षा पांचवीं तक प्रवेश लिया। साल 2023 में बागी खड्ड में बाढ़ आने से प्राथमिक पाठशाला, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, लोगों के घर पुल और अन्य सरकारी संस्थान और उपजाऊ जमीन खड्ड में बह गई थी।
विज्ञापन

इससे स्कूल के बच्चों को खड्ड पार करके वैकल्पिक पाठशाला (गांव काहणू) में शिक्षा ग्रहण करना खास कर बरसात के मौसम में मुश्किल हो गया था। लोगों की मांग पर पराशर मेले में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कोटाधार में नई प्राथमिक पाठशाला खोलने की घोषणा की थी। इसका वीरवार को विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। समारोह में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी इंद्र भारद्वाज, केंद्रीय मुख्य शिक्षिका ओमा देवी, एसएमसी प्रधान चंद्रमणि आदि ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री, पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें