फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सीनियर वर्ग में गुरुसेवक ने रोहित को हरा जीता दंगल

विज्ञापन
पलाहोटा-तमरोह की कुश्ती के विजेता पहलवान के साथ मुख्य अतिथि और आयोजक। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
सुंदरनगर(मंडी)। उपमंडल की जय लखदाता पांडवी छिंज कमेटी की ओर से पलाहोटा-तमरोह में दंगल का आयोजन किया। दंगल में उत्तरी भारत दिल्ली, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल के पहलवानों ने हिस्सा लिया। सोमवार को समापन समारोह में नाचन के विधायक विनोद कुमार ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने विजेता और उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया। कमेटी के महासचिव ठाकर दास ने बताया कि जूनियर वर्ग में नवीन कुमार मंडी वाले ने उत्तर प्रदेश के तुषार को हराया। सीनियर वर्ग में पंजाब के खन्ना के पहलवान गुरुसेवक ने दिल्ली के रोहित कुमार को हराया। कमेटी के कोषाध्यक्ष टेक चंद ने बताया कि इस बार दंगल में करीब पांच लाख की राशि पहलवानों में वितरित की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें