साक्षात्कार - हमीरपुर की निजी कंपनी की ओर से 200 सुरक्षा गार्डों की भर्ती के लिए थुनाग में साक्षात्कार सुबह 10:00 बजे से लिए जाएंगे।
-
धार्मिक - पंडोह के समीप थाच गांव स्थित मंदिर में सुबह 7:00 बजे से श्री राम चरित मानस अखंड पाठ शुरू होगा।
-
कार्यक्रम - जिला परिषद भवन भ्यूली में डाॅ. चेतन गुलेरिया की पुस्तक अंत्योदय का विमोचन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पूर्वाह्न 11:30 बजे करेंगे।
जागरूकता शिविर - कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर बल्ह के बहल गांव में ब्रोकली की खेती के लिए जागरूकता शिविर सुबह 10:00 बजे से लगाएगा।
10:00 बजे - करसोग के आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र बरी-सरी में क्षय रोग जागरूकता कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से होगा।
-
-
काम की बात
-
गैस वितरण - जोगिंद्रनगर उपमंडल के तहत द्रुब्बल, लोअर द्रुब्बल, लडवान, जोन, कुनकर, चडोंझ और भरमेरा में रसोई गैस सिलिंडर का वितरण किया जाएगा।
-
बिजली बंद - धर्मपुर उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान 11 केवी धर्मपुर फीडर के तहत आने वाले धर्मपुर बाजार, छपानू, चकयाना सहित आसपास के गांवों में भी बिजली नहीं रहेगी। इससे उठाऊ पेयजल योजनाएं कांढापत्तन और गंतरेलु की जल आपूर्ति भी प्रभावित रहेगी।
-
बिजली बंद - गोहर, चैलचौक, स्यांज, जाच्छ और आसपास के क्षेत्र में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
नागरिक अस्पताल सुंदरनगर ओपीडी सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे
बाल रोग : डॉ. चमन ठाकुर
नेत्र रोग : डॉ. जितेंद्र रुड़की
हड्डी रोग : डॉ. अक्षित पुरी
मनोरोग विशेषज्ञ : डॉ. अभिलक्ष
गायनी विशेषज्ञ डॉ. आलोक शर्मा ऑपरेशन थियेटर में सेवाएं देंगे। इस कारण ओपीडी बंद रहेगी।
आपातकालीन नंबर : 01907-266223
नोट : चिकित्सकों की ड्यूटी में बदलाव भी हो सकता है।
000