प्रदर्शन- मंडी जिले के सभी 25 शिक्षा खंडों के शिक्षक खंडस्तर पर पूर्वाह्न 11:00 बजे से मांगों के समर्थन में रोष प्रदर्शन करेंगे।
-
कार्यक्रम - धर्मपुर की ग्राम पंचायत सिद्धपुर में पूर्वाह्न 11 बजे गीत एवं संगीत के जरिये सरकारी योजनाएं जनता को बताई जाएंगी।
-
सम्मेलन - सीटू के दो दिवसीय जिला सम्मेलन का साैली खड्ड में दोपहर 2:00 बजे समापन होगा। सम्मेलन में मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ रणनीति बनेगी।
काम की बात
ओपीडी-नागरिक अस्पताल सरकाघाट में अवकाश के दिन इमरजेंसी ड्यूटी पर मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. आभा सिंह और रात्रि ड्यूटी में सोनोलॉजिस्ट डॉ. सृष्टि राणा सेवाएं देंगी।
सुंदरनगर-नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में अवकाश के दिन इमरजेंसी ड्यूटी में सुबह डॉ. विवेक, सायं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षित पुरी और रात्रि को डॉ. विजय सेवाएं देंगे।
-
बिजली कट - 33/11 केवी सब स्टेशन ग्वाली में जरूरी रखरखाव के कारण सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक विद्युत उप मंडल पधर और बरोट के अधीन आने वाले सभी गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।