शैक्षिक और प्रशिक्षण कार्यक्रम
स्पॉट राउंड काउंसलिंग-राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बतैल में रिक्त सीटों के लिए सुबह 8:00 बजे से स्पॉट राउंड काउंसलिंग होगी।
कॅरिअर काउंसलिंग-मंडी कॉलेज में सुबह 11:30 बजे कॅरिअर काउंसलिंग कार्यशाला का समापन। विद्यार्थियों को कॅरिअर संबंधी टिप्स दिए जाएंगे।
योग और स्वास्थ्य जानकारी-रविंद्र नाथ टैगोर कॉलेज सरकाघाट में दोपहर 12:00 बजे अमृता सेवा समिति की ओर से योग शिक्षक नेक राम शास्त्री जड़ी-बूटियों और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देंगे।
कृषि प्रशिक्षण-कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर में सुबह 10:30 बजे से कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती के टिप्स दिए जाएंगे।
काम की बात
बिजली बंद-सौलीखड्ड विद्युत अनुभाग अंतर्गत शिल्लाकीपड़, बिंद्राबणी, बनोट, ईसीएचएस, नेला व आसपास सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
ओपीडी सेवाएं
नागरिक अस्पताल सुंदरनगर - बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. चमन, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षित पुरी और गायनी विशेषज्ञ डॉ. आलोक ओपीडी में तैनात रहेंगे।
नागरिक अस्पताल सरकाघाट - एसएमओ डॉ. संजीव कुमार, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र कुमार, मनोचिकित्सक डॉ. महेंद्र सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिशा शर्मा और ईएनटी डॉ. श्वेता ओपीडी में सेवाएं देंगी।
रक्तदान
शिविर - प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से सुबह 10:00 बजे से सिविल अस्पताल रिवालसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
अन्य सूचनाएं
आवेदन - बाल विकास परियोजना मंडी-सदर के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2025।
ड्राइविंग टेस्ट स्लॉट बुकिंग - छोटा पड्डल मंडी में 28 अगस्त को होने वाले ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट के लिए सुबह 11:30 बजे से Parivahan.gov.in पर स्लॉट बुकिंग की जा सकती है।
एलपीजी वितरण - जोगिंद्रनगर उपमंडल के स्यूण, बदेहड़, ठारू, भैरू, चांजड़ा, सतैन, अप्पर मचकेहड़, अपरोच रोड, शानन, ब्रिज मंडी, हराबाग, गलू, जिम्मजिमा व आरठी में आज रसोई गैस सिलिंडर वितरित किए जाएंगे।