फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज लगाया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए उपहार : अवस्थी

Fri, 22 Aug 2025 07:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए उपहार है। यह बात सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति प्रो. ललित अवस्थी ने वीरवार को कांगणीधार में आयोजित पौधरोपण अभियान के दौरान कही।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय ने वन विभाग के सहयोग से ‘एक पेड़ पटेल के नाम’ बैनर तले इस अभियान का आयोजन किया। इस अवसर पर कुलपति ने छात्रों व शिक्षकों के साथ 150 पौधे लगाए। प्रो. अवस्थी ने कहा कि विश्वविद्यालय भारत सरकार के मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) के अनुरूप वृक्षारोपण, स्वच्छ परिसर और जागरूकता अभियानों जैसी हरित पहलों को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।
वन मंडलाधिकारी वासु डोगर ने विश्वविद्यालय की पहल की सराहना की। कुलसचिव शशि पाल नेगी ने इसे जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों का मुकाबला करने का प्रभावी कदम बताया। वहीं छात्र कल्याण डीन प्रो. राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि ‘एक पेड़ पटेल के नाम’ को आगे भी सतत अभियान के रूप में चलाया जाएगा। इस अवसर पर रजिस्ट्रार शशिपाल नेगी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनील वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें