कार्यक्रम- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पूर्वाह्न 11 बजे मंडी जिलेभर में दो मिनट का मौन रख कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
-
साक्षात्कार- आईटीआई मंडी में सुबह 10 बजे से प्रशिक्षु महिला-पुरुष वर्ग के लिए मेगा रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें फीटर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिष्ट, वायर मैन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर मेकेनिक, कोपा, ट्रेड के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।
-
खेल- अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर पड्डल मैदान मंडी में सुबह 9 बजे से एसपी मंडी और क्षत्रीय इलेवन, तृतीय पुलिस वाहिनी और गुटकर के बीच सेमी फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
-
स्वास्थ्य- नागरिक अस्पताल करसोग में सुबह 10 बजे से मोतिया बिंद के ऑपरेशन किए जाएंगे। इसमें क्षेत्रवासियों को निशुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी।
-
काम की बात
बिजली बंद- विद्युत उपमंडल मंडी दो के तहत आने वाले अनुभाग गुटकर में 11 केवी लाइन पर तारों को बदलने और पोल लगाने के कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बैहना, गलियां बैहना, छछोल, रोपा तथा आसपास लगते इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
ओपीडी- नागरिक अस्पताल सरकाघाट की ओपीडी में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. आभा सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गुरदयाल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रोजी भारद्वाज तथा रात्रि डयूटी में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भुवनेश पंत सेवारत रहेंगे।
-
ओपीडी: नागरिक अस्पताल सुंदरनगर
सुबह 9:30 से अपराहन 04:00 बजे तक
- बाल रोग : डॉ चमन ठाकुर
- नेत्र रोग: डॉ. जितेंद्र रूड़की
- हड्डी रोग: डॉ. अक्षित पुरी
- स्त्री रोग: डाॅ. आलोक शर्मा ओटी में रहेंगे
आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों की ड्यूटी बदल भी सकती है।
आपातकालीन नंबर : 01907-266223