चुनाव- गुरु रविदास महासभा सदर खंड इकाई के चुनाव पूर्वाह्न 11 बजे नगर निगम मंडी के सुहड़ा वार्ड स्थित गुरु रविदास गुरुद्वारा परिसर में आयोजित किए जाएंगे।
-
गठन- काली माता मुंडखर देवी मंदिर कमेटी चोलथरा की नई कार्यकारिणी का गठन पूर्वाह्न 11 बजे मंदिर परिसर में किया जाएगा। इसमें पुरानी कार्यकारिणी को निरस्त कर नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी।
-
कार्यशाला- जिला भाषा विभाग मंडी की ओर से मंडी कॉलेज में चल रही मंडी कलम पहाड़ी लघु चित्रकला शैली कार्यशाला के तहत सुबह 10 बजे प्रशिक्षुओं को मंडी कलम की बारीकियां सिखाई जाएंगी।
-
सम्मेलन- लडभड़ोल उपमंडल की गोलवां इकाई की ओर से सुबह 10 बजे हिंदू सम्मेलन बनांदर में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें स्थानीय विधायक प्रकाश राणा शामिल होंगे।
समारोह- नाचन क्षेत्र के ख्योड़ मेला मैदान में सुबह 10:30 बजे से लीगल एवं लिटरेसी समारोह का आयोजन किया जाएगा।
-
सम्मेलन- पुराना बाजार सुंदरनगर में हिंदू सम्मेलन दोपहर 2 बजे से होगा। इसमें आरएसएस के विभाग प्रचारक मंडी गोपी मुख्य वक्ता होंगे।
-
काम की बात
बिजली गुल- विद्युत उपमंडल मंडी के तहत एचटी लाइनों की आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रामनगर, पुलघराट, अपर एवं लोअर सन्यारड, थनेहड़ा, महामृत्युंजय मंदिर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, टारना हिल, सहित इंदिरा मार्केट, स्कूल बाजार, सुहड़ा, महाजन बाजार, चंद्र लोग गली सहित शहर भर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
-
बिजली कट - विद्युत अनुभाग बालीचौकी, सुधरानी, गाड़ागुशैनी व थाची के तहत आने वाले बालीचौकी लोकल, श्ल्यौदी, हुरला, फगवाना-चकुठा, कोटला-धराखरी, भूराहा, सुनारू-देवधर-खलाओ, शालानु, नलोन, दारी, रतवाहा-सीढ़ा, थाटीबीर, नाउना, धाबेहर, खनि, नारायण बान, सुधरानी, गर्भाल, टिक्की, थाटा, काटवाणु, भेखली, खौली, सूकाड, टपनाल, पाली, मठ्यानी, थाचा धार, थाची, पंजाईं, सोमनाचनी, बसूत सहित आस पास लगते इलाकों में लाइनों की आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
-
आपातकालीन ओपीडी- सुंदरनगर नागरिक अस्पताल
सुबह : एमओ डॉ. दिव्यकांत
सायं : मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. अनु
रात्रि : एमओ डॉ. अर्पित जोशी
आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों की ड्यूटी बदल भी सकती है।
आपातकालीन नंबर : 01907-266223
-