निरीक्षण- त्योहारी सीजन के बाद मंडी शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण को लेकर नगर निगम की टीम सुबह 10:00 बजे निरीक्षण करेगी।
खेल- राजकीय विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल मंडी और बल्ह क्षेत्र की टांवा पाठशाला में अंडर-14 छात्र वर्ग की राज्य स्तरीय खेलों के लिए सुबह 8:00 बजे से खिलाड़ी प्रशिक्षण हासिल करेंगे।
-
जन संवाद- सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर दोपहर 12:00 बजे अपने निवास पर जन समस्याएं सुनेंगे।
धार्मिक- सुंदरनगर के नालनी मलोह स्थित आराध्य बाड़ा देव मंदिर परिसर में चल रहे गायत्री महायज्ञ में सुबह 8:00 बजे पंडितों की ओर से मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया जाएगा।
ड्राइविंग टेस्ट- जोगिंद्रनगर उपमंडल के वाहन चालकों के लिए सुबह 10:00 बजे डोहग मैदान में ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा।
........
क्षेत्रीय अस्पताल मंडी, आपातकालीन ओपीडी
सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे: डॉ. आल्हा
शाम 4:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे: डॉ. सुनील नेगी
रात 9:00 बजे से सुबह 9:30 बजे: डॉ. दुष्यंत ठाकुर
आपताकालीन स्थिति में चिकित्सकों की डयूटी में बदलाव भी किया जा सकता है।
ओपीडी- नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. चमन ठाकुर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षित पुरी और मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलक्ष ओपीडी में मिलेंगे।
सरकाघाट- नागरिक अस्पताल सरकाघाट में एसएमओ डॉ. संजीव कुमार, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार, डाॅ. भुवनेश पंत, ईएनटी डॉ. श्वेता ओपीडी में मरीजों की जांच करेंगे।