फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दो महीने में मार्ग बहाल न करने पर देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। कलोगा-मंडप और चौकी पुल से अपर चौकी मार्ग दो महीने से बंद होने पर ग्रामीण बिफर गए हैं। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों की बहाली के लिए दो माह का अल्टीमेटम दिया है। अल्टीमेटम की अवधि में सड़कों को बहाल नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन शुरू कर देंगे। धरना प्रदर्शन के साथ विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

चौकी के प्रधान मुरारी लाल, उपप्रधान सुनील कुमार समेत ग्रामीण दलीप सिंह, विनोद कुमार, अभिषेक आदि ने बताया कि दोनों सड़कें पिछले दो महीनों से बंद हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें बंद होने के कारण वाहनों की आवाजाही बंद है। शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
सरकार और विभाग जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं। सड़कें बंद होने से बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और किसानों को अपनी उपज मंडी तक ले जाने में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। स्थानीय दुकानदारों का व्यापार भी ठप हो गया है। अल्टीमेटम तक सड़कें बहाल न हुईं तो सड़कों पर उतरकर रोष व्यक्त किया जाएगा। आंदोलन में भाजपा नेता रजत ठाकुर भी साथ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
सड़कों का मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। प्रयास है कि सड़कें अगले सप्ताह तक बहाल हो जाएंगी। बरसात में टूटे डंगे को ठीक किया जा रहा है।
-योगेश कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें