जलेब - अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के समापन अवसर पर दोपहर 2 बजे माधो राय मंदिर से अंतिम जलेब निकलेगी। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
.........
जातर- बाबा भूतनाथ मंदिर के प्रांगण चौहटा में सुबह 7 बजे से सजेगी चौहटा की जातर। दर्शन के लिए जन सैलाब उमड़ेगा।
..........
शिविर- राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट के राष्ट्रीय सेवा आयोजन के शिविर में सुबह 10 बजे से स्वयंसेवी जलस्रोत को संवारेंगे।
.......................
काम की बात
बिजली बंद - विद्युत उपमंडल लारजी के अंतर्गत सब-स्टेशन थलौट में बैटरी चार्जर की मरम्मत एवं अन्य आवश्यक कार्यों के चलते 33 केवी लाइन में शटडाउन लिया जाएगा। इस कारण सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक अनुभाग औट और लारजी के तहत आने वाले क्षेत्रों थलौट, औट, लारजी, धामण, विहाली, तलाड़ा, सैंज, पुखरी, न्यूली, रैला, शानाग, शांगड, शैंशर, रोपा, सलवाड, कनौन, मेल-मज्हन, लपाह, देओरी, गढापारली, सुचेन, भलाण, तरेडा, चटयोगी, शालनाला, बशाण, सपांगनी, बरैहन, कांडी, फव्यारी, सलेश आदि क्षेत्र में बिजली बाधित रहेगी।
..........
आपातकालीन ओपीडी
नागरिक अस्पताल सुंदरनगर
सुबह : डॉ. मुनीश
सायं : डॉ. शमशेर सिंह
रात्रि : डॉ. विवेक
आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों की ड्यूटी बदल भी सकती है।
आपातकालीन नंबर : 01907-266223
....
ओपीडी - नागरिक अस्पताल सरकाघाट में इमरजेंसी ड्यूटी में दिन को स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अश्विन ज्योति और रात्रि ड्यूटी में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भुवनेश पंत सेवाएं देंगे।
....