आईटीआई मंडी में खेली जा रही जिला स्तरीय पुरूष खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान बास्केटबॉल के मैच में
मंडी। आईटीआई मंडी में खेली जा रही 18वीं जिला स्तरीय पुरुष खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को तेज धूप के बावजूद प्रशिक्षु छात्राओं ने मैच का लुत्फ उठाया।
कबड्डी का पहला मैच आईटीआई सुंदरनगर व आईटीआई बगस्याड़ के बीच खेला गया। जिसमें सुंदरनगर ने 75-31 के अंतर से मैच जीत लिया। कबड्डी का दूसरा मैच आईटीआई पपलोग व आईटीआई लड़भड़ोल के बीच खेला गया। जिसमें पपलोग ने 64-19 के अंतर से मैच में जीत हासिल की। तीसरा मैच आटीआई पधर व आईटीआई निहरी के बीच खेला गया। जिसमें पधर ने 48-30 से जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। चौथा मैच आईटीआई मंडी व थलौट के बीच खेला गया। जिसमें मंडी आईटीआई ने 46-26 के अंतर से मैच में जीत हासिल की। हैप्पी यंग प्राइवेट आईटीआई और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मोंही के बीच हुए कबड्डी मैच में हैप्पी यंग प्राइवेट आईटीआई ने 29 अंकाें से मैच अपने नाम किया।
खो-खो का पहला मैच आईटी चच्योट व आईटीआई मोंही के बीच खेला गया। जिसमें आईटी चच्योट ने 16-1 से मैच में जीत हासिल की। दूसरा मैच आईटीआई शिवाबदार व आईटीआई डैहर के बीच खेला गया। आईटीआई शिवबदार ने 11-9 से मैच में जीत हासिल की। तीसरा मैच आईटीआई पपलोग व आईटीआई भदरोट के बीच खेला गया। जिसमें पपलोग ने 10-1 से एक तरफ जीत हासिल की। चौथा मैच आईटीआई निहरी व निजी आईटीआई तकशीला के बीच खेला गया। जिसमें आईटीआई निहरी ने 18-15 से मैच में जीत हासिल की।
वॉलीबाल का पहला मैच आईटीआई बगस्याड़ व चच्योट के बीच खेला गया। जिसमें चच्योट ने 2-0 से मैच में जीत हासिल की। दूसरा मैच आईटीआई पधर व निजी आईटीआई नंदिनी के बीच खेला गया। जिसमें आईटीआई पधर विजेता रहा। तीसरा मैच कोटली व निहरी के बीच खेला गया। कोटली ने निहरी को 2-1 से हराया।
उधर, आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य रविंद्र बन्याल ने बताया कि सुबह नौ बजे से मैच शुरू हो गए और दिन भर यह दौर जारी रहा। उन्होंने बताया कि कुछ खेलें पड्डल मैदान और कुछ आईटीआई परिसर में ही आयोजित की जा रही हैं।