बलद्वाड़ा (मंडी)। स्वास्थ्य खंड बलद्वाड़ा में एसडीएम स्वाति डोगरा ने टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया। इसमें ग्राम पंचायत गौंटा और खुड्ड खान को महात्मा गांधी का स्मृति चिन्ह प्रदान किया। ग्राम पंचायत हरि बैहना, फतेहपुर, दार्पा और बछरच्वाड़ को महात्मा गांधी का सिल्वर स्मृति चिन्ह दिया गया। इन पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का सर्टिफिकेट भी दिया गया। इस मौके पर एसडीएम ने अन्य ग्राम पंचायतों के प्रधानों को यह संदेश दिया कि वे भी अपनी पंचायतों को टीबी मुक्त करने के लिए भरसक प्रयास करें।