फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक नृत्य में सरी महिला मंडल की महिलाएं रहीं प्रथम

Sun, 03 Apr 2016 07:16 PM IST
मंडी।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर देव मेले के तीसरे दिन महिला मंडल की सावित्री शर्मा को पुरस्कृत करती बीडीओ चौंतड़ा वसुधा सूद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लघु शिवरात्रि देव मेला जोगिंद्रनगर के तीसरे दिन रविवार को महिला वर्ग की बैडमिंटन, कबड्डी और वॉलीबाल, प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिला वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता के एकल में मधु विजेता, संतोष मटरू उपविजेता रही।
विज्ञापन


बैडमिंटन डबल में संतोषी और रचना मटरू विजेता, नीतिका और नीलम उपविजेता रहीं। कबड्डी का फाइनल मुकाबला राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंद्रनगर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्यूंह के बीच हुआ। जिसमें कन्या पाठशाला विजेता और ब्यूंह पाठशाला उपविजेता रही। वहीं, वालीबाल का फाइनल मुकाबला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्यूंह और राजीव गांधी कालेज जोगिंद्रनगर के बीच हुआ।

जिसमें ब्यूंह पाठशाला विजेता और जोगिंद्रनगर कालेज उपविजेता रहा। समूहगान में बडवाहण महिला मंडल प्रथम, लदरूहीं महिला मंडल द्वितीय और सरी महिला मंडल तृतीय स्थान पर रहा। एकलगान में बर्नाईं से विद्या, मझवाड़ से आशा, बडवाहण से सरोज, आस्था महिला मंडल से सुनीता, सोनी शर्मा अंबिका, मोनिका को पुरस्कृत किया गया। लोक नृत्य में सरी महिला मंडल, महिला मंडल पट और महिला मंडल बालकरूपी को पुरस्कृत किया गया। रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा खेलों के बाद कन्या पाठशाला में महिला मंडल की महिलाओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बीडीओ चौंतड़ा वसुधा सूद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विभिन्न खेलों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की विजयी महिलाओं को नकद इनाम दिए गए। इस अवसर पर महिला वर्ग की संयोजक रूपदेई रूपा ठाकुर, एसीएफ शशि किरण, रीता ठाकुर, ममता कपूर, अनीता और प्रेरणा ज्योति भी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें