फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनेहरडी में रंगड़ों ने 12 लोगों को काटा, बेहोशी की हालत में पांच अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
धर्मपुर के बनेहरडी गांव में रंगड़ों के काटने पर अस्पताल में लोगों के उपचार में जुटा अस्पताल स्टा? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर के बनेहरडी गांव में रंगड़ों ने 12 लोगों को काट लिया। इससे पांच लोग बेहोश हो गए। इन्हें धर्मपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सात को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

बनेहरडी गांव में मनरेगा मजदूर बुधवार सुबह दस बजे काम कर रहे थे। कुछ लोग घरों के बाहर खड़े थे। अचानक कहीं से बड़ी संख्या में रंगड़ आए। उन्होंने लोगों पर हमला कर दिया। उनके काटने से पांच लोग बेहोश हो गए। सूचना मिलने पर धर्मपुर अस्पताल प्रभारी डॉ. दीपक स्टाफ समेत एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।
मामूली रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। बेहोश हुए पांच गंभीर रूप से घायल लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इनमें में शांति देवी (60) पत्नी लुहारू राम, अंजु देवी (40) पत्नी रमेश चंद, खंपी देवी (50) पत्नी नाग, शकुंतला देवी (51) पत्नी लाल सिंह, रोशन लाल (45) पुत्र लुहारू राम शामिल हैं। सभी बनेहरडी के रहने वाले हैं। धर्मपुर अस्पताल के प्रभारी डॉ. दीपक ने बताया कि लोगों को रंगड़ों के काटने की सूचना मिली थी। अस्पताल प्रबंधन तुरंत एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचा। सभी को अस्पताल पहुंचाया। यहां उन्हें उपचार दिया गया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें