फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कार्रवाई के बाद सब्जी की दुकानों में दिखा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले में चीनी की जमाखोरी और सब्जियों के मनमाने दाम वसूलने की शिकायतों के बाद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने बाजारों में निरीक्षण अभियान चलाया है।
विज्ञापन

पिछले चार दिन में विभाग की टीमों ने सुंदरनगर, बल्ह के नेरचौक सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिन दुकानों पर रेट लिस्ट नहीं लगी थी, उनके चालान काटे गए। कुछ मामलों में नियमों के उल्लंघन पर सामान भी जब्त किया गया।
विभाग की कार्रवाई के बाद अब सब्जी की दुकानों में सुधार दिखने लगा है। दुकानदारों ने उत्पादों की रेट लिस्ट लगानी शुरू कर दी है, जिससे ग्राहकों को निर्धारित कीमतों की जानकारी मिल रही है। लोग भी अब रेट लिस्ट के अनुसार सामान खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में व्यापारियों को अधिकतम 400 क्विंटल तक चीनी का स्टॉक रखने की अनुमति है। जांच के दौरान फिलहाल किसी भी व्यापारी के पास निर्धारित सीमा से अधिक चीनी का भंडारण नहीं मिला है। बावजूद इसके जमाखोरी की आशंका को देखते हुए विभाग की टीमें समय-समय पर बाजारों में अचानक निरीक्षण करती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें