फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कार्रवाई का असर खत्म, दुकानों से दाम सूची गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शहर में खाद्य आपूर्ति निगम की कार्रवाई का असर दो सप्ताह में ही हवा होने लगा है। विभागीय औचक निरीक्षण और जुर्माने के खौफ से कुछ दिन तो दुकानों पर रेट लिस्ट टंगी दिखी, लेकिन अब दोबारा स्थिति बदलने लगी है। शहर में अलग-अलग बाजारों में सब्जी और फल विक्रेता बिना रेट लिस्ट के ग्राहकों से मनमर्जी के दाम वसूल रहे हैं। इससे आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

सब्जियों के दामों में अंतर देखने को मिल रहा है। बस स्टैंड, पड्डल स्टेडियम, महामृत्युंजय चौक, इंदिरा मार्केट और गांधी चौक सब्जी मंडियों में एक ही सब्जी अलग-अलग रेट पर बेची जा रही है। बाजार में प्याज की दो किस्में बिक रही हैं। इनमें खराब और बारीक प्याज 50-60 रुपये और साफ बड़ा प्याज 60 से 65 रुपये प्रति किलो तक बेचा जा रहा है।
टमाटर के दाम 50 से 60 रुपये बने हुए हैं। बंदगोभी गांधी चौक में 40 रुपये किलो है तो पड्डल के पास और महामृत्युंजय चौक पर इसके दाम 50 रुपये वसूले जा रहे हैं। फूलगोभी, घिया, ब्रोकली, तोरी और बैंगन के दामों में भी ऐसा ही अंतर देखने को मिल रहा है। स्थानीय निवासी किरन, नरेंद्र कुमार, हंसराज, सुनीता कुमारी और चंपा आदि ने विभाग से गुहार लगाई है कि दुकानों पर दोबारा निरीक्षण अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन

जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक बिजेंद्र सिंह पठानिया ने आश्वस्त किया है कि जल्द टीम शहर की दुकानों का दोबारा से औचक निरीक्षण करेगी। नियम तोड़ने और रेट लिस्ट न लगाने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें