फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आईआईटी मंडी की टीम ने ड्रोन की मदद से विद्युत बहाली में किया सहयोग

Fri, 08 Aug 2025 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नाचन विधानसभा क्षेत्र के छपराहण (मुलान्डी) गांव में पिछले तीन दिनों से बाधित बिजली आपूर्ति को बहाल करने के लिए चल रहे कार्य में आईआईटी मंडी की टीम ने ड्रोन तकनीक से मदद की। सीएआईआर विभाग से डॉ. अमित शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रणव सिंह और विकास शर्मा की टीम ने ड्रोन की सहायता से 11 केवी सरांडा फीडर की सैगिंग प्रक्रिया में तकनीकी सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता गोहर सुमित चौहान ने बताया कि यह स्पर फीडर उस समय क्षतिग्रस्त हुआ जब 33 केवी पंडोह-गोहर लाइन को दो दिन पूर्व भारी क्षति हुई थी। यह 11 केवी सरांडा फीडर के ऊपर से गुजरती है। इस कारण छपराहण गांव में 60 घरों की पांच अगस्त से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई थी।
उन्होंने बताया कि आईआईटी मंडी की टीम की ओर से ड्रोन सहायता से न केवल बहाली कार्य में तेजी आई बल्कि यह कार्य अधिक सुरक्षित और कुशल रूप से संभव हो सका। बोर्ड का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द छपराहण गांव में बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें