सुंदरनगर (मंडी)। एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में मंगलवार को आईआईटी मंडी के सौजन्य से एमएससी और बीएससी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए गेट और जैम परीक्षाओं पर विशेष संवाद एवं कॅरिअर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता आईआईटी मंडी के स्कूल ऑफ केमिकल साइंसेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभिषेक दीवानजी ने विद्यार्थियों को परीक्षा पैटर्न, तैयारी की रणनीति, प्रवेश प्रक्रिया, उच्च शिक्षा और कॅरिअर के अवसरों की जानकारी दी।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य प्रो. सुमन कुमारी कटोच द्वारा मुख्य वक्ता डॉ. अभिषेक दीवान के स्वागत से हुई। इस अवसर पर डॉ. वंदना सेठी, डॉ. कुलदीप, डॉ. नेहा सेन, डॉ. रजनी, डॉ. मोनिका गुलेरिया, डॉ. किरण चौहान, डॉ. धर्मेंद्र राणा, डॉ. वंदना कुमारी, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. सोनिका शर्मा और मैडम मंजुला सहित कई प्राध्यापक उपस्थित रहे।