फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बाल्ट में चिट्टा भगाओ के लिए वॉकथान का आयोजन

विज्ञापन
बल्ह के बाल्ट में चिटटा भगाओ प्रदेश बचाओ अभियान के तहत वाकथान में भाग लेते मुख्य अति​थि व अन्य। - फोटो : बहराइच में दोपहर के समय छायी बदली व गुजरते लोग।
विज्ञापन
बग्गी (मंडी)। विकास खंड बल्ह की ग्राम पंचायत बाल्ट में मंगलवार को जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूर्व जिला परिषद सदस्य चमन रही, मानव सेवा ट्रस्ट सुंदरनगर के अध्यक्ष प्रकाश बंसल, इफको के राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. सुधीर सिंह कटियार और इफको के जिला अधिकारी रोहित गलौटिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान संजय कुमार सुरेहली ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ हाई स्कूल बाल्ट से चिट्टा भगाओ प्रदेश बचाओ अभियान के अंतर्गत आयोजित वाॅकथान से किया गया। इसके उपरांत बेटी के नाम एक फलदार पौधा अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्य एवं विशेष अतिथियों ने पंचायत परिसर तथा स्कूल परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए लोगों को डस्टबिन वितरित किए गए। युवाओं के लिए स्पोर्ट्स किट दी गई और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान इफको के राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. सुधीर कटियार ने किसानों को इफको के नवनिर्मित नैनो उत्पादों और सागरिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इफको की ओर से अति जरूरतमंद लोगों को 150 कंबल वितरित किए गए। मुख्य अतिथि संजीव गुलेरिया ने पंचायत में कृषि विभाग का कलेक्शन सेंटर खोलने के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें