फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: खुद नहीं हटाए तो तो पुलिस पहरे में तोड़े जाएंगे कब्जे, शुल्क भी वसूला जाएगा

Fri, 03 Apr 2026 06:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी शहर में चौथी बार दिए गए हैं नोटिस, हाईकोर्ट के आदेश पर तोड़े जाने हैं 13 अवैध कब्जे
विज्ञापन

मंडी-रिवालसर सड़क पर सकोढ़ी से दो अंब तक सोमवार से शुरू हो सकता है कार्रवाई का दौर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद मंडी शहर में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। बार-बार नोटिस जारी होने के बावजूद कब्जे नहीं हटाने वालों पर अब कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है। यदि कब्जाधारी स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो सोमवार से पुलिस सुरक्षा में संयुक्त विभागीय टीम द्वारा ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया जा सकता है।
जानकारी के अनुसार मंडी-रिवालसर सड़क पर सकोढ़ी से दो अंब तक करीब 13 अवैध कब्जों की पहचान की गई है। इन सभी मामलों में संबंधित लोगों को चौथी बार नोटिस जारी किए गए हैं। कुछ कब्जाधारियों ने कार्रवाई से बचने के लिए स्वयं ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। जबकि कई अब भी उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन

इस अभियान में नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रहेगी। लोक निर्माण विभाग ने साफ किया है कि ध्वस्तीकरण की पूरी लागत संबंधित कब्जाधारियों से वसूली जाएगी। यदि कोई व्यक्ति कार्रवाई में बाधा डालता है तो उसके खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे और प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अंतिम अवसर का लाभ उठाते हुए स्वयं ही अपने अवैध कब्जे हटा लें। ऐसा न करने पर उन्हें न केवल आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। बता दें कि मंडी से रिवालसर सड़क मार्ग का चौड़ीकरण कार्य हुआ है। दो अंब से आगे सफर सुहाना हो गया है। जबकि यहां नीचे शहर की तरफ कई अवैध कब्जे अभी टूट नहीं पाए हैं। यह मामला हाईकोर्ट तक भी पहुंचा और अब लोक निर्माण विभाग हाईकोर्ट के आदेश पर नियमानुसार कार्रवाई अमल पर ला रहा है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीके वर्मा ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें