फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: महंगी कमर्शियल गैस से मंडी के ढाबा-होटल संकट में, काम बंद करने की नौबत; लकड़ी और इंडक्शन से चल रहा काम

Fri, 03 Apr 2026 12:05 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में ढाबा और होटल कारोबारी महंगी गैस की मार झेल रहे हैं। लगातार बढ़ती लागत के बावजूद कारोबारी अपने उत्पादों के दाम नहीं बढ़ा पा रहे, जिससे उनका मुनाफा तेजी से घट रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कमर्शियल गैस सिलिंडर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर के दामों में ताजा बढ़ोतरी ने मंडी के ढाबा और होटल कारोबारियों की कमर तोड़ दी है। पहले से गैस की किल्लत झेल रहे संचालकों के लिए यह बढ़ोतरी दोहरी मार बनकर सामने आई है। हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि कई कारोबारियों ने काम बंद करने की आशंका जताई है।

विज्ञापन




बुधवार को कमर्शियल गैस सिलिंडर के दामों में करीब 200 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद 19 किलो का सिलिंडर अब लगभग 2300 रुपये तक पहुंच गया है। लगातार बढ़ती लागत के बावजूद कारोबारी अपने उत्पादों के दाम नहीं बढ़ा पा रहे, जिससे उनका मुनाफा तेजी से घट रहा है।
विज्ञापन


मिठाई विक्रेता भगवंत सिंह ने बताया कि कुछ महीने पहले तक उन्हें कमर्शियल सिलेंडर करीब 1700 रुपये में मिल रहा था, जो धीरे-धीरे 2000 और अब 2300 रुपये तक पहुंच गया है। बावजूद इसके ग्राहकों को पुरानी दरों पर ही सामान देना पड़ रहा है।

ढाबा संचालक योगेश पाल शर्मा ने कहा कि गैस की उपलब्धता पहले ही प्रभावित है और अब दाम बढ़ने से स्थिति और बिगड़ गई है। ढाबा संचालक मान सिंह ने बताया कि गैस न मिलने के कारण उन्हें मजबूरी में तंदूर में लकड़ी जलाकर खाना बनाना पड़ रहा है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक इंडक्शन का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे खर्च और बढ़ गया है।
विज्ञापन


रेस्टोरेंट संचालक रंगारंग सिंह ने कहा कि वे महंगे दाम पर भी गैस खरीदने को तैयार हैं, लेकिन समय पर सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हो रही। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है और ग्राहकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें