फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनदेखी बंद नहीं की तो संघर्ष का बिगुल फूंकेंगे पेंशनर : चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्हघाटी के डडौर में हिम आंचल पेंशनर संघ की बैठक में किया एलान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बल्ह घाटी के डडौर में हिम आंचल पेंशनर संघ की बल्ह इकाई की बैठक सोमवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष मंगत राम चौधरी ने की। इस अवसर पर पेंशनरों की मांगों और उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई। अध्यक्ष मंगत राम चौधरी ने कहा कि पेंशनर की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। मेडिकल भत्तों को लेकर भी सरकार और विभाग का रवैया पेंशनरों और कर्मचारियों के हित में नहीं है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य लाभ न मिलने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। वहीं, प्रदेश के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार हासिल करने के बाद चिकित्सा भत्ते भी नहीं मिल पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। 2016 से लेकर 2022 तक की अवधि में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को देय लाभ नहीं मिल रहे हैं। सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर पेंशनरों की अनदेखी बंद नहीं की गई तो आने वाले दिनों में पेंशनर संघर्ष का बिगुल फूंकने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इस मौके पर इकाई के महासचिव जय राम नायक, कोषाध्यक्ष गुरदास राम, राज्य कार्यकारिणी के प्रेस सचिव मेघ सिंह चौधरी, किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सीता राम वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें