फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंतड़ा में सुख आश्रय योजना में 46 पात्रों की पहचान : वर्मा

Thu, 30 Jan 2025 09:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) चौंतड़ा बीआर वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना बेसहारा बच्चों के लिए मां-बाप की भूमिका निभा रही है। राजकीय पाठशाला टिकरू में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि चौंतड़ा ब्लॉक में 46 अनाथ बच्चों की पहचान की गई है, जिनमें 18 वर्ष तक के 17 और 18 से 27 वर्ष आयु वर्ग के 29 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने बेटी है अनमोल योजना, शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सुख शिक्षा योजना और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की। सहायक लोक संपर्क अधिकारी राजेश जसवाल ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका संतोष कुमारी ने विद्यार्थियों को पोषणयुक्त आहार के लाभ बताए, जबकि स्कूल की उप-प्रधानाचार्य अनीता शर्मा ने विद्यार्थियों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित करने पर विभाग का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें