फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 'अपने मन में यही ठाना है, हम सबको तो वोट देने जाना है'

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए उपायुक्त एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन के निर्देशानुसार तैयार किया गया एक गीत ‘हमने अपने मन में यही ठाना है, हम सबको तो वोट देने जाना है’ लांचिंग के बाद चंद घंटों में ही वायरल हो गया है। इसके माध्यम से जन-जन तक मतदान का संदेश पहुंच रहा है।
विज्ञापन

चुनाव की तैयारियों की व्यस्तताओं के बीच शनिवार शाम को अपूर्व देवगन ने जैसे ही यह जागरूकता गीत लांच किया, विभिन्न सोशल मीडिया प्लेफार्म्स पर इसे बड़े पैमाने पर शेयर करने लग गए। यह गीत आगामी 1 जून को होने जा रहे आम लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता के लिए सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन मंडी ने तैयार करवाया था। आती क्या खंडाला गीत लिखने वाले लेखक नितिन रायकवार के बोलों से सजे इस गीत को बॉलीबुड प्ले बैक सिंगर हिमाचल निवासी अरविंद सिंह राजपूत ने अपनी आवाज दी है। गीत को डीसी मंडी के यूट्यूब चैनल, डीसी मंडी और डीईओ मंडी के फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया है।
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन का कहना है कि लोगों की गीत को लेकर आईं प्रतिक्रियाओं को देखते हुए लगता है कि यह गीत मतदाता जागरूकता का संदेश देने में जरूर सफल साबित होगा। कहा कि गीत-संगीत का आदमी के मस्तिक में जबरदस्त प्रभाव पड़ता है। इसको लेकर ही स्वीप कार्यक्रम के तहत वोटर जागरूकता के लिए यह गीत तैयार करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें