फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जन सुरक्षा और सुविधा की मांग पर भूख हड़ताल शुरू

Thu, 04 Sep 2025 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
सरकाघाट में जनता की सुरक्षा व सुविधा को लेकर भूख हड़ताल हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता। स्रो
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। जनता की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ी गंभीर समस्याओं को लेकर सरकाघाट में वीरवार को दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू हुई। स्थानीय समाजसेवी मनीष कंवर, हरीश वर्मा और आर्यन ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में जेएनयूआरएम की बड़ी बसों को तंग सड़कों में भेजना बंद किया जाए।
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़कों की तुरंत मरम्मत और सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच–पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। उनका कहना है कि जब तक सरकार इन मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक यह शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें