फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुगमता केंद्र सोलन शिफ्ट करने पर भूख हड़ताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल, पूर्व सैनिक, पेंशनर और अन्य विभागों से सेवानिवृत्त कर्मचारी रहे मौजूद
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में चार दिन तक जारी रहेगी क्रमिक भूख हड़ताल

संवाद न्यूज एजेंसी



जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में आठ साल से संचालित केंद्रीय आयुष विभाग के सुगमता केंद्र को सोलन शिफ्ट करने के फैसले के विरोध में राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने रामलीला मैदान में सामूहिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने उत्तर भारत के सुगमता केंद्र को सोलन शिफ्ट करने की अधिसूचना रद्द नहीं की तो बाजार बंद कर हाईवे जाम किया जाएगा।
माकपा नेता कुशाल भारद्वाज, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व रोटेरियन अजय ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी गुरुशरण परमार और सेवानिवृत्त कर्नल रूप सिंह सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भूख हड़ताल पर बैठे हैं। व्यापार मंडल, पेंशनर और विभिन्न सरकारी विभागों से सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी भी आंदोलन में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

वीरवार को कांग्रेस नेता अजय ठाकुर ने कहा कि 24 अगस्त तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। इसके बाद भी केंद्रीय आयुष विभाग ने फैसला वापस नहीं लिया तो बाजार बंद कर हाईवे जाम किया जाएगा। गुरुशरण परमार ने कहा कि विभाग से निर्णय पर पुनर्विचार करने का मांगपत्र सौंपा गया था, लेकिन कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते सामूहिक भूख हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

माकपा नेता एवं जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने कहा कि उत्तर भारत के सात राज्यों के 25 हजार से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाने वाले सुगमता केंद्र को जोगिंद्रनगर से किसी भी सूरत में शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने कहा कि जोगिंद्रनगर में नए संस्थान शुरू करने के बजाय महत्वपूर्ण संस्थानों को क्षेत्र से बाहर शिफ्ट करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। व्यापार मंडल उपाध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि मांगों की अनदेखी हुई तो बड़े आंदोलन के लिए हजारों लोग लामबंद होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें