फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुकुम शर्मा चुने एचपीएमआरए के बने प्रधान

विज्ञापन
मंडी शहर में हिमाचल प्रदेश मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की नवनियुक्त राज्य कार्यकारणी संवा - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन का दो दिवसीय अधिवेशन मंडी के दीप पैलेस रेंस्तरा में संपन्न हो गया। समारोह में सीटू राज्य महासचिव प्रेम गौतम ने दवा विक्रेता कंपनियों के राज्य में काम कर रहे कामगारों के हितों को उठाने पर एसोसिएशन की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मजदूरों का केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से उत्पीड़न किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने मजदूरों के हितकारी श्रम कानूनों को खत्म कर 4 नए श्रम कोड में तब्दील कर कंपनियों के मालिकों को श्रमिकों के शोषण का रास्ता साफ कर दिया है। इस दौरान एचपीएमआरए प्रदेशाध्यक्ष हुकुम शर्मा ने सभी प्रतिनिधियों का अधिवेशन में चर्चा व सुझावों को देने पर आभार जताया। इस अवसर पर नई राज्य कार्यकारिणी का चुनाव करवाया गया।
इसमें हुकुम शर्मा को प्रधान, उपप्रधान नवीन वर्मा, चमन ठाकुर, पुष्पेंद्र ठाकुर, महासचिव जगदीश ठाकुर, कोषाध्यक्ष विनय कपूर, सहसचिव प्रकाश ठाकुर, सेठ चंद, सचिवालय सदस्य सुमित नाग, शमशेर ठाकुर, सतीश को चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें