फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पानी के भारी भरकम बिल से गड़बड़ाया घर का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। नेरचौक और रिवालसर क्षेत्र के लोगों पर पानी का भारी बोझ पड़ गया है। जल शक्ति विभाग ने नगर परिषद नेरचौक और नगर पंचायत रिवालसर के दायरे में आने वाले पेयजल उपभोक्ताओं से 5328 रुपये वार्षिक बिल की वसूली शुरू कर दी है। इस बढ़ोतरी ने आम जनता के बजट को पूरी तरह गड़बड़ा कर रख दिया है।
विज्ञापन

प्रवीण ठाकुर, बलदेव, राकेश, बंटी, सुरेश कुमार और योगराज सहित अन्य नागरिकों ने बताया कि पहले पानी के बिल मामूली आते थे, लेकिन अब दरों में बढ़ोतरी होने से घरेलू खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है। नलों में पेयजल की आपूर्ति भी नियमित नहीं होती है। इसके बावजूद भारी भरकम बिल की अदायगी करनी पड़ रही है।
सरकार को पेयजल की पुरानी दरें बहाल करनी चाहिए। पहले ही महंगाई ने जीना मुश्किल किया हुआ है, अब पानी के भारी भरकम बिलों ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार का कहना है कि ये बिल अक्तूबर 2024 की संशोधित दरों के अनुसार हैं। मीटर लगवाने वालों को पेयजल के उपयोग के हिसाब से ही बिल देना होगा। जिन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई में समस्या है, वहां शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें