फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में एचआरटीसी बस का टायर फटा, सड़क किनारे खड़ी हुई बस

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक चलती बस का अगला टायर अचानक तेज आवाज के साथ फट गया, जिससे बस सड़क किनारे जाकर रुक गई। घटना सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे जोगिंद्रनगर शहर से लगभग चार किलोमीटर दूर पातकू के पास हुई।
विज्ञापन

पठानकोट से मंडी जा रही इस बस में लगभग 40 यात्री सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस जैसे ही तीखे मोड़ पर पहुंची, अचानक टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रुक गया। घटना के बाद यात्रियों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया।
बस में सवार यात्रियों फकीर चंद, बोधराज, सोहन सिंह और मंगल ने बताया कि यात्रा के दौरान बस बीच रास्ते में कई बार हांफती हुई महसूस हो रही थी। यात्रियों का आरोप है कि एचआरटीसी बसों की हालत लगातार खराब बनी हुई है और मरम्मत के लिए आवश्यक पुर्जों की कमी के कारण दिक्कतें बढ़ रही हैं। इससे लंबी दूरी की यात्रा जोखिम भरी होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी धर्मशाला डिवीजन के डीएम पंकज चड्ढा ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिल चुकी है और संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक से रिपोर्ट ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें