फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्हाकुटला में चार कमरों का मकान राख, सात लाख का नुकसान

Thu, 01 Dec 2016 10:37 PM IST
मंडी
विज्ञापन
सराज क्षेत्र की शिकावरी पंचायत के शिल्हाकुटला गांव में आग से राख हुआ मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिकावरी के शिल्हाकुटला गांव में आग लगने से चार कमरों का मकान जलकर राख हो गया। आग से करीब सात लाख का नुकसान आका जा रहा है। अग्निकांड से पीड़ित परिवार बेेघर हो गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तहसील मुख्यालय थुनाग के साथ लगती ग्राम पंचायत के शिकावरी के शिल्हाकुटला गांव निवासी रूप लाल के मकान में अचानक आग लगने से चार कमरे राख हो गए। जिससे पीड़ित परिवार को करीब सात लाख का नुकसान आंका जा रहा है।

रूप लाल ने कहा कि आग से सब कुछ राख हो गया है। आग लगने का पता चलते ही गांव के लोग बचाव के लिए पहुंचे। ग्रामीणों के काफी प्रयास करने के बाद आग पर काबू नहीं पाया गया। तहसीलदार शमशेर सिंह ने आग लगने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हल्का पटवारी को मौके पर नुकसान का जायजा लेने के लिए कहा गया है। पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। स्थानीय प्रधान नीलमा ठाकुर, उप प्रधान खेम सिंह, वार्ड सदस्य ललित कुमार व पूर्व जिला परिषद सदस्य पीतांबर ठाकुर, व्यापार मंडल प्रधान शेर सिंह, लंबाथाच पंचायत प्रधान चमन लाल ठाकुर, उपप्रधान खजान सिंह ने कहा कि थुनाग तहसील मुख्यालय में अग्निशमन केंद्र होता तो महज तीन किलोमीटर दूर आग की घटना से लाखों का नुकसान होने से बच जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें