लडभड़ोल (मंडी)। स्वामी विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की शाखा कांगड़ा और लडभड़ोल कॉलेज के कॅरिअर काउंसलिंग सेल, ईक्यूएसी ने रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए सामान्य जागरूकता परीक्षा करवाई। इसमें करीब 652 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के उत्तर प्रांत संचालक अशोक रैणा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की शिक्षा आज के दौर में बेहद प्रासंगिक हैं।
विवेकानंद केंद्र कांगड़ा ने इस परीक्षा की शुरुआत वर्ष 2004 से की थी। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. संजीव कुमार ने मुख्यातिथि सहित क्षेत्र के समस्त सहयोगियों को धन्यवाद किया। महाविद्यालय के कॅरिअर काउंसलिंग सेल के संयोजक प्रो. तिलक शर्मा ने बताया कि परीक्षा में लडभड़ोल, पंजालग, ऊटपुर, भराड़पट्ट, खुड्डी, बघेड़ लंगेशर, तुलाह, पंडोल, पाइनग्रोव, हिमफ्लावर, पपलोटू, कोलंग, करसाल, बाग पंडोल पाठशालाओं और महाविद्यालय लडभड़ोल सहित कुल 652 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। संवाद