फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एक रेडियोलॉजिस्ट के सहारे अस्पताल, जांच सेवाएं लड़खड़ाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में देरी, मरीजों को झेलनी पड़ रही मुश्किलें
विज्ञापन

अवकाश पर जाना भी हो रहा मुश्किल
अस्पताल प्रबंधन नहीं कर पा रहा अतिरिक्त रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट पर दिन में अल्ट्रासाउंड जांच और आवश्यकता पड़ने पर रात्रि ड्यूटी की भी जिम्मेदारी है। ऐसे में उनके अवकाश पर जाने की स्थिति में मरीजों को अल्ट्रासाउंड जैसी आवश्यक जांच सुविधा से वंचित होना पड़ता है, जिससे लोगों में रोष बढ़ रहा है।
रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध न होने पर मरीजों को मजबूरन निजी लैब और अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जहां जांच के लिए अधिक राशि चुकानी पड़ती है। मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन से अतिरिक्त रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की मांग की है।
विज्ञापन

चार माह पहले तक अस्पताल में दो रेडियोलॉजिस्ट कार्यरत थे जिससे मरीजों को समय पर बेहतर सुविधा मिल रही थी। एक रेडियोलॉजिस्ट के नेरचौक मेडिकल कॉलेज स्थानांतरण के बाद पूरी व्यवस्था प्रभावित हो गई है। वर्तमान में एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट पर दिन और कई बार रात्रि ड्यूटी का भी अतिरिक्त भार है। यदि वे किसी कारणवश अवकाश पर चले जाते हैं तो अल्ट्रासाउंड सेवाएं पूरी तरह ठप हो जाती हैं।
सबसे अधिक परेशानी उन मरीजों को होती है, जिन्हें पहले से निर्धारित तिथि के अनुसार दूरदराज क्षेत्रों से जांच के लिए अस्पताल पहुंचना पड़ता है। विशेषज्ञ उपलब्ध न होने पर उन्हें बिना जांच कराए निराश लौटना पड़ता है।
मंडी शहर के वरिष्ठ नागरिक अनिल कुमार शर्मा, डीपी कपूर, भुवनेश्वरी, हिमाचली देवी, परमानंद, रोशन लाल और सीताराम वर्मा ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन करीब 200 मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच की आवश्यकता होती है, जबकि एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट प्रतिदिन लगभग 40 मरीजों की ही जांच कर पा रहे हैं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से शीघ्र अतिरिक्त रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। अतिरिक्त रेडियोलॉजिस्ट की आवश्यकता से विभाग को अवगत करा दिया गया है। उनकी नियुक्ति उच्चाधिकारियों की स्वीकृति मिलने के बाद ही संभव होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें