सुंदरनगर (मंडी)। उद्यान विभाग सुंदरनगर की ओर से मंगलवार को ग्राम पंचायत ध्वाल में जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। विभाग के विषय विशेषज्ञ एवं जिला समन्वयक डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य किसानों को विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं एचपी शिवा परियोजना के लाभों से अवगत करवाना है।
एचपी शिवा परियोजना किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के साथ बागवानी के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान कर रही है। यदि किसान सामूहिक रूप से न्यूनतम 125 बीघा क्षेत्रफल में फलदार पौधों का रोपण करते हैं, तो उनके क्षेत्र में यह परियोजना लागू की जा सकती है। शिविर में उद्यान विकास अधिकारी डॉ. अनुपमा मेहरा, प्रसार अधिकारी किरण कुमारी, सीएचपीएमए जिला समन्वयक अभय चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद