फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी राज्यों के लोगों की गुंडागर्दी, हणोगी में तीन लोगों पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
हणोगी मंदिर के पास बाहरी राज्यों के लोगों की मारपीट से घायल हुए स्थानीय लोग - फोटो : Mandi
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। हणोगी माता मंदिर के पास बाहरी राज्यों के लोगों ने तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात मंडी से मनाली की तरफ जा रहे वाहन एचआर 15ई 7452 में सवार कुछ युवकों ने एचपी 34डी2519 कार का पीछा किया। हणोगी माता मंदिर पार करते ही उन्होंने स्थानीय लोगों की कार को रोका और उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
उन्होंने लोहे की रॉड, डंडों और पत्थरों से कार में सवार ज्ञानचंद निवासी टकोली और जसवंत सिंह राणा उप प्रधान ग्राम पंचायत रेंश को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में आरोपी मनाली की तरफ भाग गए। घायलों ने तुरंत इसकी सूचना औट थाना को दी। इससे पहले की पुलिस कुछ कर पाती पर्यटकों की गाड़ी नाका लगाने से पहले ही निकलकर मनाली की तरफ जा चुकी थी। सूचना मिलते ही औट पुलिस हरकत में आई। पुलिस दल इनकी धरपकड़ के लिए निकला, मगर तब तक गाड़ी निकल चुकी थी। अभी तक आरोपियों का कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

एसपी मंडी शालिनी ने बताया कि मामले की छानबीन कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।

हणोगी मंदिर के पास बाहरी राज्यों के लोगों की मारपीट से घायल हुए स्थानीय लोग- फोटो : Mandi

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें