फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित

विज्ञापन
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी ने खेलों में राज्य स्तरीय ओवरआल ट्रॉफी की जीतने पर आयोजित सम्मान
विज्ञापन
मंडी। अकादमिक सत्र 2024–25 में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए वल्लभ कॉलेज मंडी को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के निदेशालय शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने मिनिएचर ट्रॉफी सहित विजेता एवं उपविजेता ट्रॉफियों से सम्मानित किया। इसके लिए शनिवार को मंडी कॉलेज में खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील सेन ने बताया कि मिनिएचर ट्रॉफी सादे एवं गरिमापूर्ण माहौल में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार को सौंपी गई। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने प्रशिक्षकों, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष, टीम मैनेजरों तथा खेल समिति के सदस्यों को हार्दिक बधाई दी। उपप्राचार्य डॉ. रविद्र कुमार, संयोजक खेल सलाहकार समिति डॉ. राज कुमार ठाकुर, खेल सलाहकार सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. रतन सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें