फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से बुधवार को धर्मपुर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पथ परिवहन निगम सरकाघाट के पूर्व मैनेजर नरेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर, मढ़ी, डीपीएस धर्मपुर, न्यू बीम पब्लिक स्कूल धर्मपुर के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीत और नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता संजय कुमार ने कहा कि आज हिंदू समाज धर्म, जाति और छुआछूत के नाम पर बंट चुका है जिसके कारण हिंदू टूटता बिखरता चला गया। केशवराव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नाम का संगठन प्रारंभ किया जो संपूर्ण हिंदू समाज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें