फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हमले पर कर्मचारी महासंघ आग बबूला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। आयुष आरोग्य मंदिर ननखड़ी जिला शिमला में कार्यरत आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी सुमन देवी पर किए गए हमले पर राज्य आयुष अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ आग बबूला है।
विज्ञापन

महासंघ के प्रदेश प्रधान अशोक कुमार, सचिव बलबीर कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान विनोद कुमार, राज्य आयुष फार्मेसी अधिकारी महासंघ के प्रधान तिलक ठाकुर, सचिव कुलदीप सिंह चंदेल तथा समस्त कार्यकारिणी ने हमले की निंदा करते हुए सरकार से मांग की है कि दूरदराज के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं दे रही महिला अधिकारी के साथ जो कुछ भी हुआ है उससे भय का वातावरण बना है। हमलावर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए तथा अधिकारी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें