फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: 23 ग्राम चिट्टे के साथ सैनिक गिरफ्तार, मंडी पुलिस ने दबोचा; आज पेश किया जाएगा न्यायालय में

Fri, 14 Aug 2026 06:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

पुलिस के अनुसार आरोपी मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र का रहने वाला है और जोगिंद्रनगर उपमंडल में चिट्टे की सप्लाई से जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन
demo - फोटो : arrest
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी पुलिस ने चिट्टा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 23 ग्राम चिट्टे के साथ एक सैनिक को गिरफ्तार किया है। जोगिंद्रनगर और पधर पुलिस की संयुक्त टीम ने वीरवार देर रात मंडी-पठानकोट हाईवे पर पधर के समीप नाकाबंदी कर आरोपी को कार समेत पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र का रहने वाला है और जोगिंद्रनगर उपमंडल में चिट्टे की सप्लाई से जुड़ा हुआ था।

विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक आरोपी की गतिविधियों पर काफी समय से नजर रखी जा रही थी। इसी बीच वीरवार देर रात पुलिस टीम ने उसे पधर के पास रोककर कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान करीब 23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पधर थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी और चिट्टा बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पिता हिमाचल पुलिस से सेवानिवृत्त, बेटे पर चिट्टा सप्लाई का आरोप
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सैनिक के पिता हिमाचल पुलिस से सेवानिवृत्त हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच में सामने आने वाले अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बरामद चिट्टे के स्रोत और इसके नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें